Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

पंजाब में आम आदमी पार्टी के पार्षद की गोली मारकर हत्या

Advertiesment
हमें फॉलो करें पंजाब में आम आदमी पार्टी के पार्षद की गोली मारकर हत्या
, सोमवार, 1 अगस्त 2022 (13:58 IST)
चंडीगढ़। पंजाब के मलेरकोटला जिले में रविवार को आम आदमी पार्टी (AAP) के नगर पार्षद मोहम्मद अकबर की गोली मारकर हत्या कर दी गई।अकबर को उस समय करीब से गोली मारी गई, जब वह जिम में थे। पुलिस मुताबिक, वारदात निजी दुश्मनी का नतीजा लग रही है और जांच जारी है।

एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मोहम्मद अकबर को उस समय करीब से गोली मारी गई, जब वह जिम में थे। मलेरकोटला की वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अवनीत कौर सिद्धू ने कहा, एक व्यक्ति जिम में घुसा और उन्हें (अकबर को) गोली मार दी।

पुलिस ने बताया कि एक गोली अकबर को लगी और उनकी मौके पर ही मौत हो गई।‍ अधिकारियों के मुताबिक, वारदात निजी दुश्मनी का नतीजा लग रही है और जांच जारी है। यह घटना सीसीटीवी कैमरे में दर्ज हो गई है।वीडियो में अकबर को जिम के भीतर एक अज्ञात व्यक्ति की ओर बढ़ते हुए देखा गया।

जब अकबर करीब आता है तो हमलावर हथियार निकालता है और उन पर गोली चला देता है। पुलिस ने बताया कि हत्या में शामिल दो लोग घटनास्थल से फरार हो गए और उन्हें पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं।(भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

3 बार बिकी, अलग-अलग राज्यों में बार-बार हुआ दुष्कर्म, सदमे से उबरकर अब पास की 12वीं