Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

MCD के सेमीफाइनल में आप की धमाकेदार जीत, भाजपा का सूपड़ा साफ

हमें फॉलो करें MCD के सेमीफाइनल में आप की धमाकेदार जीत, भाजपा का सूपड़ा साफ
, बुधवार, 3 मार्च 2021 (23:01 IST)
नई दिल्ली। उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि दिल्ली की जनता ने एमसीडी उपचुनाव में भाजपा का सूपड़ा साफ किया है। एमसीडी में भाजपा के 15 साल के शासन से अब दिल्ली की जनता बहुत तंग आ चुकी है और अब चाहती है कि पूरी तरह से झाड़ू लगाकर बीजेपी को नगर निगम से साफ कर दिया जाए। यह चुनाव इस बात का संकेत है कि जनता क्या चाहती है?
जब अगले साल नगर निगम के चुनाव होंगे, तब भी यही स्थिति होगी। भाजपा का पूरी तरह से सूपड़ा साफ होगा और आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल के काम करने वाली राजनीति की जीत होगी। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि जिस तरह से लोगों ने 5 में से 4 सीटें देकर अरविंद केजरीवाल की 6 साल की राजनीति पर भरोसा जताया है और भारतीय जनता पार्टी की 15 साल की राजनीति का सूपड़ा साफ किया है, जनता का यह एक बहुत बड़ा संदेश है।
webdunia
तीनों एमसीडी में आएगी केजरीवाल सरकार : कालकाजी से विधायक आतिशी ने कहा कि इस परिणाम ने हमें दिखाया है कि लोग तीनों नगर निकायों में अरविंद केजरीवाल की सरकार चाहते हैं। आम आदमी पार्टी के 4 पार्षद आज चुनाव जीत गए हैं। अब वे अपने वार्डों को मॉडल वार्ड बनाने की दिशा में काम करेंगे। केजरीवाल के काम को लोगों के बीच कोई परिचय की आवश्यकता नहीं है।
 
हर महीने उनके पानी-बिजली के जीरो बिल, बस में महिलाओं के लिए मुफ्त यात्रा, अन्य चीजों के साथ उन तक यह बात पहुंचती है। दिल्ली को एक विश्वस्तरीय शहर बनाने का सपना अब लोगों का सपना है। जनता आम आदमी पार्टी के लिए सर्वसम्मति से मतदान करेगी और अरविंद केजरीवाल सरकार को तीनों नगर निगमों में लाएगी।
भाजपा ने 15 वर्षों में दिल्ली की जनता को लूटा  : एमसीडी प्रभारी दुर्गेश पाठक ने कहा कि पांच सीटों पर उपचुनाव कराए गए, जिनमें से चार सीटों पर आम आदमी पार्टी को जीत मिली है। यह एक बहुत महत्वपूर्ण परिणाम है, क्योंकि अगले साल एमसीडी चुनावों के लिए इसे ‘सेमीफाइनल’ करार दिया गया था। भाजपा ने पिछले 15 साल से नगर निगम पर कब्जा कर रखा है। इन 15 वर्षों में एमसीडी और दिल्ली की जनता को इन्होंने सिर्फ लूटा है।
webdunia
आप पर जनता का भरोसा : आम आदमी पार्टी के मुख्य प्रवक्ता सौरभ भारद्वाज ने कहा कि हमने चुनाव में सबसे बड़ी बात यह देखी कि दिल्ली की जनता को दो लोगों के उपर भरोसा है। सिर्फ दो ही चीजें हैं, जिस पर दिल्ली की जनता को पिछले सात साल से भरोसा है। एक- हमारे कार्यकर्ता हैं। हमारे कार्यकर्ताओं पर लोगों को पूरा भरोसा है। जब हमारा कार्यकर्ता घूमता है और लोगों के घर में जाकर अपनी बात रखता है, तो लोग उसकी बात का यकीन करते हैं। दूसरी बात, हमारे पास तुरूप का इक्का है। अरविंद केजरीवाल के मुंह से निकली हुई बात सब लोग मानते हैं। 
webdunia
सेमीफाइनल जीता : विधायक राघव चड्ढा ने कहा कि ‘आप’ ने निर्णायक सेमीफाइनल जीत लिया है। 2022 में एमसीडी के फाइनल में जाने में लगभग एक वर्ष है। एमसीडी में भाजपा के 15 साल के भ्रष्टाचार-विरोधी शासन को समाप्त करने का दिल्लीवासियों के लिए मौका है। राज्य सरकार में केजरीवाल, एमसीडी में केजरीवाल फिर डबल इंजन की केजरीवाल सरकार चलेगी।
webdunia
अहंकार को मिला जवाब : दिल्ली सरकार में कैबिनेट मंत्री एंव वरिष्ठ नेता गोपाल राय ने कहा कि भाजपा वाले सुनने के लिए तैयार नहीं हैं। वे केवल एक घमंड में हैं कि हम चुनाव जीतेंगे। भारत के इतिहास में भाजपा ने जिस तरह से सड़क पर कील की पट्टियां बिछाईं, वैसी अंग्रेजों के राज में भी नहीं बिछाई गईं थीं।
 
भाजपा को सिर्फ एक घमंड है कि चाहे हम कुछ भी करें, चाहे हम कचरा फैलाएं, दंगे करवाएं, मजदूरों पर लाठियां चलवाएं और चाहे हम किसानों की बातों को अनसुनी कर दें, लेकिन चुनाव हम ही जीतेंगे। उन्होंने कहा कि जो अहंकार में घूम रहे हैं, वे सुन लें कि जनता के हाथ में ताकत है और भाजपा देश में भी जीरो हो सकती है। देश के प्रधानमंत्री और भाजपा नेताओं से कहना चाहता हूं कि दिल्ली की जनता ने एमसीडी के सेमीफाइनल में जो संदेश दिया है, वह इस बात का भी संदेश है कि हमारे किसानों की मांग को सुनो। अहंकार जितना बड़ा करोगे, जनता की तरफ से उतना ही बड़ा जवाब मिलेगा।
 
आम आदमी पार्टी बन रही विकल्प : देशभर में आम आदमी पार्टी ने जीत का परचम लहराया है। इससे स्पष्ट संदेश मिल रहा है कि देश की राष्ट्रीय राजनीति में बदलाव का आगाज हो चुका है और देश की जनता कके सामने आम आदमी पार्टी एकमात्र विकल्प बनकर सामने आई है। 
 
विधायक से लेकर पार्षद तक के चुनावों में आम आदमी पार्टी ने धमाकेदार जीत दर्ज की है। आम आदमी पार्टी ने दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 में 70 में से 62 सीटों पर कब्जा किया और लगातार तीसरी बार सरकार बनाई।
 
इसके साथ ही दिल्ली नगर निगम में आम आदमी पार्टी के 50 से अधिक पार्षद हैं। दिल्ली नगर निगम के उपचुनाव में भी ‘आप’ ने धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए पांच में से चार सीटें जीत ली। इसके अलावा आम आदमी पार्टी के 3 राज्यसभा सांसद उच्च सदन में हैं, जो जनता से जुड़े हर मुद्दे पर अपनी आवाज बुलंद कर रहे हैं।
 
पंजाब राज्य में आम आदमी पार्टी मुख्य विपक्षी दल है। पंजाब की जनता ने आम आदमी पार्टी को 20 विधायक और एक लोकसभा सांसद दिया है।
 
इसके अलावा पजाब में 62 पार्षद भी हैं। ठीक इसी तरह, उत्तरप्रदेश में 50 पार्षद, महाराष्ट्र में 145 ग्राम पंचायत सदस्य, हिमाचल प्रदेश में 36 ग्राम पंचायत सदस्य, गुजरात में 45 पार्षद, गोवा में एक जिला पंचायत सदस्य, जम्मू-कश्मीर में एक जिला विकास परिषद सदस्य, छत्तीसगढ़ में एक पार्षद, तेलंगाना में एक पार्षद, हरियाणा में एक नगर निगम सदस्य, कर्नाटक में 22 ग्राम पंचायत सदस्य हैं।
 
कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न : आम आदमी पार्टी ने एमसीडी उपचुनाव में वार्ड शालीमार बाग नॉर्थ 62एन से सुनीता मिश्रा, 18 ब्लॉक कल्याणपुरी वार्ड से धीरेंद्र उर्फ बंटी गौतम, वार्ड सीलमपुर 41ई से मोहम्मद इशराक खान, वार्ड त्रिलोकपुरी ईस्ट 8ई से विजय कुमार और वार्ड रोहिणी सी 32एन से राम चंद्र को प्रत्याशी बनाया था।
 
आम आदमी पार्टी शुरूआती दौर से ही चार सीटों पर भाजपा के प्रत्याशियों से आगे रही और दोपहर होते-होते चारों प्रत्याशियों ने जीत दर्ज कर ली। कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़े बजाकर जमकर जश्न मनाकर एक-दूसरे को जीत की बधाई दी। राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल समेत सभी बड़े नेता पार्टी मुख्यालय पहुंचे और कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए उनका हौसला बढ़ाया।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

CM केजरीवाल बोले- MCD के काम से नाराज जनता ने भाजपा को जीरो पर ला दिया