Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

आप विधायक सोमनाथ भारती के खिलाफ प्रकरण

Advertiesment
हमें फॉलो करें आप विधायक सोमनाथ भारती के खिलाफ प्रकरण
, गुरुवार, 10 सितम्बर 2015 (12:42 IST)
दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने गुरुवार को आम आदमी पार्टी के विधायक सोमनाथ भारती पर घरेलू हिंसा के अंतर्गत मामला दर्ज कर लिया है। उन पर घरेलू हिंसा का आरोप उनकी पत्नी लिपिका मित्रा ने लगाया है।   
सूत्रों के मुताबिक इस मामले में सोमनाथ भारती की जल्द ही गिरफ्तारी हो सकती है। इसके अलावा भारती पर जान से मारने, दहेज प्रताड़ना और धोखाधड़ी के मामले भी दर्ज किए गए हैं।     
 
खबरों के मुताबिक भारती पर यह केस बुधवार को द्वारका पुलिस स्टेशन में दर्ज करवाया गया। आपको बता दें कि सोमनाथ भारती व उनकी पत्नी का यह विवाद पिछले काफी दिनों से चल रहा है जिसके बाद वे कई बार काउंसलिंग के लिए भी जा चुके हैं, लेकिन फिर भी बात नहीं बनीं। और अब जाकर उनकी पत्नी ने उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करवा दी है।    
 
लिपिका ने सोमनाथ भारती से 2010 में शादी की थी और इसी साल जून में दिल्ली महिला आयोग के पास अपनी शिकायत दर्ज करवाई थी।  
 
मित्रा ने सोमनाथ भारती पर आरोप लगाया था कि जब वह गर्भवति थी तब उसका पति उसके पीछे कुत्ते छोड़ देता था और मानसिक व शारीरिक रूप से यातनाएं देता था। लिपिका पिछले तीन सालों से सोमनाथ से अलग रह रही है। वह अपने दो बच्चों के साथ द्वारका में एक किराए के मकान में रहती है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi