Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

केजरीवाल को बड़ा झटका, पीडब्ल्यूडी ने लगाया आप पर जुर्माना

Advertiesment
हमें फॉलो करें AAP
नई दिल्ली , गुरुवार, 15 जून 2017 (07:42 IST)
नई दिल्ली। लगातार विवादों में घिरे दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की मुश्किलें कम होने का नाम ही नहीं ले रही है। अब दिल्ली सरकार के लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने आम आदमी पार्टी के कार्यालय के गैरकानूनी कब्जे को लेकर पार्टी पर 27 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है।
 
सरकार से जुड़े सूत्रों ने कहा कि 31 मई को जुर्माने की राशि 27,73,802 रुपए थी और इसे पार्टी से वसूला जाएगा। सूत्रों ने कहा कि अगर पार्टी यह कार्यालय खाली नहीं करती है तो जुर्माने की राशि बढ़ती चली जाएगी।
 
उल्लेखनीय है कि बीते अप्रैल महीने में पीडब्ल्यूडी ने आप के संयोजक अरविंद केजरीवाल को नोटिस जारी कर कार्यालय तत्काल खाली करने को कहा था क्योंकि इसे नियमों  को उल्लंघन करके आवंटित किया गया है। (भाषा) 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

बाबा रामदेव को महंगी पड़ी यह टिप्पणी, गैर जमानती वारंट जारी...