Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

यमुना एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, छह की मौत

Advertiesment
हमें फॉलो करें accident
मथुरा , शनिवार, 13 अगस्त 2016 (09:18 IST)
मथुरा। उत्तर प्रदेश में यमुना एक्सप्रेस-वे पर आज तड़के मथुरा जिले के सुरीर क्षेत्र में हुए एक भीषण सड़क हादसे में एक बच्चे समेत छह लोगों की मृत्यु हो गई और आठ घायल हो गए।
 
अपर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार के अनुसार एक निजी बस दिल्ली से औरैया जा रही थी। तड़के करीब तीन बजे सुरीर इलाके में यमुना एक्सप्रेस-वे पर बस खराब हो गई। बस के खराब होने पर चालक और परिचालक उतरकर उसका निरीक्षण करने लगे और उसी समय कुछ यात्री भी बस से उतर गए और सड़क पर खड़े हो गए।
 
उन्होंने बताया कि इस दौरान पीछे से आ रहे तेज रफ्तार एक वाहन ने खड़ी बस में टक्कर मार दी।  हादसे में एक महिला और बच्चे समेत छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि आठ लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। (वार्ता) 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

जिहादी ने रची थी पीसा की मीनार पर हमले की साजिश