ind-pak crisis

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

जयपुर में महंत के खिलाफ 4 महिलाओं ने लगाया दुष्कर्म का आरोप, दर्ज करवाया मामला

Advertiesment
हमें फॉलो करें Rape
, गुरुवार, 6 मई 2021 (19:43 IST)
जयपुर। जयपुर के भांकरोटा थाना क्षेत्र में 4 महिलाओं ने आश्रम के एक महंत के खिलाफ उनसे आश्रम में दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए उसके खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी

थानाधिकारी ने बताया कि एक ही परिवार की तीन पीड़ित महिलाओं ने आश्रम के महंथ शैलेन्द्र मेहता के खिलाफ मंगलवार को मामला दर्ज करवाया जबकि एक अन्य महिला ने बुधवार को मामला दर्ज करवाया है। उन्होंने बताया कि पीड़ित महिलाएं आश्रम में सत्संग और अन्य गतिविधियों में भाग लेने के लिए जाया करती थी।

उन्होंने बताया कि पीड़िताओं ने बताया कि वे और उनके परिजन कई सालों से आश्रम जाया करते थे। उन्होंने कहा कि सेवा के नाम पर वे कुछ दिन आश्रम में रूका करती थीं, उसी दौरान आरोपी ने उनके साथ दुष्कर्म किया।

अधिकारी ने बताया कि मामला उस समय उजागर हुआ जब एक पीड़ित महिला ने अपने पति को उसकी छोटी बेटी को तपस्वी आश्रम में ले जाने से रोक दिया था। उन्होंने बताया कि पीड़ित महिला ने आरोपी द्वारा उसके साथ किए गए कारनामों का खुलासा किया।

आरोपी बाबा ने दो अन्य महिलाओं के साथ भी ऐसा ही कृत्य किया था। पीड़ित महिला के परिजनों ने साहस दिखाते हुए आरोपी बाबा के खिलाफ मामला दर्ज करवाने का निर्णय लिया। उन्होंने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और अभी तक इस संबंध में कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।(भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Weather Alert : केरल में 1 जून को पहुंचेगा मानसून, 98 प्रतिशत बारिश का अनुमान