Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

महंगा पड़ा प्यार, गुस्साएं युवक ने फेंका तेजाब...

Advertiesment
हमें फॉलो करें Acid attack
नई दिल्ली , गुरुवार, 23 मार्च 2017 (09:07 IST)
नई दिल्ली। दक्षिणपूर्वी दिल्ली के संगम विहार इलाके में प्यार में इनकार से गुस्साए एक शख्स ने 18 वर्षीय लड़की पर तेजाब फेंक दिया जिससे उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। लड़की को एम्स में भर्ती कराया गया है।
 
पुलिस ने कहा कि यह घटना सुबह करीब साढ़े दस बजे की है जब लड़की घर से महज एक किलोमीटर दूर अपने काम पर जा रही थी। उसका एम्स में इलाज चल रहा है जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। आरोपी शख्स को गिरफ्तार कर लिया गया है।
 
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, 'आरोपी और लड़की में पहले प्रेम प्रसंग था लेकिन लड़की ने बाद में उससे रिश्ता तोड़ लिया था। उसकी किसी और लड़के से शादी होने वाली थी और आरोपी इस बात से परेशान था।'  पुलिस ने कहा कि आरोपी ने न सिर्फ युवती पर तेजाब फेंका बल्कि उसे तेजाब पीने को मजबूर भी किया।(भाषा) 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

ब्रिटेन की संसद के बाहर आतंकी हमला, पांच मरे, 40 घायल