Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

कलेक्ट्रेट परिसर में महिलाओं की खतरनाक जंग (वीडियो)

Advertiesment
Action
कीर्ति राजेश चौरसिया
गुना के जिलाधीश कार्यालय में उस समय माहौल खराब हो गया, जब महिलाओं के दो समूह आपस में भिड़ गए। इस लड़ाई में कई महिलाएं घायल हुई हैं।
मामला गुना जिले के गढ़ला गांव का है, जहां हुई हत्या के मामले में आदिवासी समुदाय की महिलाएं और पारदी समुदाय की महिलाएं कलेक्ट्रेट कार्यालय में जनसुनवाई में आवेदन देने गईं थीं। यहां पर इन महिलाओं में पहले बहस हुई फिर विवाद बढ़ गया। देखते ही देखते विवाद ने बड़े झगड़े का रूप ले लिया। 
इस दौरान महिलाओं ने न सिर्फ एक दूसरे के बाल पकड़कर खींचे बल्कि पथराव भी किया। इस घटना में कई महिलाओं को चोटें भी आई हैं। बड़ी मुश्किल से बीच बचाव के बाद महिलाएं शांत हुईं। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

भाजपा में टिकट वितरण को लेकर असंतोष