Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

अभिनेता रजनीकांत की तबीयत बिगड़ी, चेन्नई के कावेरी अस्पताल में कराया गया भर्ती

Advertiesment
हमें फॉलो करें अभिनेता रजनीकांत की तबीयत बिगड़ी, चेन्नई के कावेरी अस्पताल में कराया गया भर्ती
, गुरुवार, 28 अक्टूबर 2021 (21:50 IST)
अभिनेता रजनीकांत को चेन्नई के कावेरी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी टीम के मुताबिक उन्हें ‘रूटीन चेकअप’ के लिए अस्पताल ले जाया गया है। रजनीकांत गुरुवार शाम साढ़े चार बजे अस्पताल पहुंचे।

रजनीकांत की आने वाली फिल्म अन्नात्थे 4 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। पिछले साल दिसंबर में 70 साल के फिल्म अभिनेता को अपने रक्तचाप में थकावट और उतार-चढ़ाव का अनुभव होने के बाद हैदराबाद के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

उस समय वे एक फिल्म की शूटिंग कर रहे थे। 2 दिनों के भीतर ही उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी। अभिनेता का मीडिया देखने वाले रियाज के. अहमद ने कहा कि यह समय-समय पर की जाने वाली स्वास्थ्य जांच है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

स्मार्टफोन की बिक्री में बड़ी गिरावट, 2 प्रतिशत घटकर 5.2 करोड़ रही