Publish Date: Fri, 05 May 2017 (18:52 IST)
Updated Date: Fri, 05 May 2017 (18:55 IST)
कोलकाता। अभिनेता विक्रम चटर्जी को अपनी कार दुर्घटना से जुड़े मामले में आत्मसमर्पण करने के बाद नगर की एक अदालत से शुक्रवार को जमानत मिल गई। इस दुर्घटना में मॉडल और टीवी प्रस्तोता सोनिका चौहान की मौत हो गई थी।
विक्रम ने अदालत को आश्वासन दिया कि दुर्घटना की जांच में वह पुलिस को सहयोग करेंगे। उन्हें एक हजार रुपए के निजी मुचलके पर जमानत दी गई।
विक्रम इस दुर्घटना में खुद भी घायल हो गए थे। सोनिका के परिवार की शिकायत के बाद कोलकाता पुलिस ने स्वत: प्राथमिकी दर्ज की थी। विक्रम के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।
अदालत ने अभिनेता को एक सितंबर को अगली सुनवाई के दिन पेश होने का निर्देश दिया है। (भाषा)