Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

अभिनेत्री राखी सावंत के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट

Advertiesment
हमें फॉलो करें अभिनेत्री राखी सावंत के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट
, शुक्रवार, 7 जुलाई 2017 (23:27 IST)
लुधियाना। लुधियाना की एक अदालत ने अभिनेत्री राखी सावंत की जमानत याचिका शुक्रवार को खारिज कर दी और महर्षि वाल्मिकी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने के संबंध में उनके खिलाफ नया गिरफ्तारी वारंट जारी किया।
 
न्यायिक मजिस्ट्रेट विशव गुप्ता ने उन्हें सात अगस्त को अदालत के समक्ष पेश करने का निर्देश दिया। यह वारंट राखी सावंत के की ओर से महर्षि वाल्मिकी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने के संबंध में जारी किया गया।
 
अदालत ने दो जून को उनके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी करते हुए लुधियाना के पुलिस आयुक्त को कहा था कि वह इस बात को सुनिश्चित करें कि उन्हें आज अदालत के समक्ष पेश किया जाए। (भाषा)
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

कैलाश सत्यार्थी का नया अभियान अगस्त से