Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

दीपावली बाद चेन्नई में वायु गुणवत्ता हुई 'खराब', नियम उल्लंघन के 350 से अधिक मामले दर्ज

हमें फॉलो करें दीपावली बाद चेन्नई में वायु गुणवत्ता हुई 'खराब', नियम उल्लंघन के 350 से अधिक मामले दर्ज
, मंगलवार, 25 अक्टूबर 2022 (16:31 IST)
चेन्नई। दीपावली त्योहार के 1 दिन बाद शहर में वायु गुणवत्ता 'खराब' हो गई है। आधिकारिक आंकड़ों में इसकी जानकारी दी गई है। शहर की पुलिस ने पटाखा जलाने की निर्धारित समय सीमा समेत नियमों के उल्लंघनों के सिलसिले में कुल 354 मामले दर्ज किए हैं।
 
तमिलनाडु प्रदूषण नियंण बोर्ड की बेवसाइट पर दोपहर तक जारी आंकड़ों के अनुसार शहर में और आसपास के इलाकों में वायु गुणवत्ता की स्थिति 'खराब' है। पीएम 2.5 प्रदूषण का मुख्य कारक है। इस बीच शहर की पुलिस का कहना है कि उसने पटाखे जलाने की समय सीमा के उल्लंघन को लेकर 271 मामले जबकि ध्वनि संबंधी मानक का उल्लंघन करने के लिए 69 मामले दर्ज किए हैं।
 
शहर पुलिस की ओर से जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि सरकारी दिशा-निर्देशों का उल्लंघन करते हुए पटाखे बेचने के लिए 14 मामले दर्ज किए गए हैं। पुलिस के अनुसार ये मामले 23 से 25 अक्टूबर के बीच दर्ज किए गए। राज्य सरकार ने पूर्व में दीपावली के दिन पटाखे छुड़ाने की समय सीमा उच्चतम न्यायालय के निर्देशानुसार सुबह 6 से 7 बजे तक और शाम 7 से 8 बजे तक तय की थी। देशभर में सोमवार को दीपावली का पर्व मनाया गया।(फ़ाइल चित्र)
 
Edited by: Ravindra Gupta(भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

अक्षता को इंफोसिस ने दिया 126.61 करोड़ का लाभांश, कर विवाद में सुनक ने इस तरह दिया था पत्नी का साथ