Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

विमान में कर रहा था हस्तमैथुन, गिरफ्तार

हमें फॉलो करें विमान में कर रहा था हस्तमैथुन, गिरफ्तार
नई दिल्ली , रविवार, 18 जून 2017 (16:56 IST)
नई दिल्ली। विमान में कथित तौर पर हस्तमैथुन करने वाले 56 वर्षीय व्यक्ति को दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर एक गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने कहा कि यह घटना कल की है। यह व्यक्ति इंडिगो के विमान में सवार था। यह विमान दिल्ली से हैदराबाद आ रहा था।
 
पुलिस के अनुसार 44 साल की एक महिला ने आरोपी के खिलाफ शिकायत की तब यह घटना प्रकाश में आई। यह व्यक्ति दिल्ली के रोहिणी इलाके का रहने वाला है। अपनी शिकायत में महिला ने आरोप लगाया कि उसने अपने बगल में बैठे इस व्यक्ति को पैंट खोलते और हस्तमैथुन करते देखा। महिला ने इस बारे में चालक दल के लोगों को बताया और फिर उसे दूसरी सीट दी गई। हवाई अड्डे पर विमान उतरने के बाद व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया।  (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

चैम्पियंस ट्रॉफी फाइनल : पाकिस्तान को पहला झटका, अजहर अली रन आउट...