Publish Date: Sun, 25 Jun 2017 (15:23 IST)
Updated Date: Sun, 25 Jun 2017 (15:26 IST)
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की योजनाओं का जिक्र करते ही पूर्व मुख्यमंत्री और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने तंज कसा, 'राम नाम जपना, पराया काम अपना।'
योगी ने पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए स्थानीय होटल में एक सेमिनार का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने पर्यटन से जुडी कई योजनाओं का जिक्र किया। उनका भाषण खत्म भी नहीं हुआ था कि यादव ने ट्वीट किया, 'राम नाम जपना, पराया काम अपना।'
इससे पहले भी सपा अध्यक्ष योगी सरकार पर दूसरी सरकारों की योजनाओं का नाम बदलकर श्रेय लेने का आरोप लगा चुके हैं। (वार्ता)