Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

अखिलेश यादव ने बोला भारतीय जनता पार्टी पर हमला

हमें फॉलो करें अखिलेश यादव ने बोला भारतीय जनता पार्टी पर हमला
webdunia

अवनीश कुमार

, शनिवार, 14 जुलाई 2018 (21:42 IST)
लखनऊ। उत्तरप्रदेश के लखनऊ में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शनिवार को ट्विटर के माध्यम से भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोलते हुए अपने ट्विटर अकाउंट पर एक विज्ञापन जारी करते हुए कहा है कि भाजपा की कमजोर याददाश्त को समर्पित! तो ठीक है।
 
इसके बाद प्रेस वार्ता करते हुए उन्होंने कहा कि पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे समाजवादी पार्टी की देन है लेकिन भारतीय जनता पार्टी के पास अपना कोई काम नहीं था जनता को दिखाने को इसलिए वह समाजवादी पार्टी के काम को अपना बता रही जबकि समाजवादी पार्टी की सरकार ने आगरा एक्सप्रेस-वे सबसे कम समय में सपा सरकार में बनाया था। यह एक उदाहरण था आगरा एक्सप्रेस-वे कि वो जितने कम समय में बना था, आज तक कहीं ऐसा नहीं बना है।
 
उन्होंने कहा कि उत्तरप्रदेश में बीजेपी सरकार फेल हो हो चुकी है। अगर लॉ एंड ऑर्डर की बात करें तो उत्तरप्रदेश के आम आदमियों में भय में है और प्रदेश में इतनी अराजकता है जिसकी कोई हद नहीं। और तो और, मुन्ना बजरंगी की हत्या सरकार ने करवाई है। उत्तरप्रदेश के राज्यपाल से उनके अच्छे संबंध हैं लेकिन राज्यपाल जानते हैं कि मुन्ना बजरंगी की हत्या सरकार ने करवाई इसलिए वे चुप हैं। अखिलेश ने कहा कि वे जल्द ही राज्यपाल से मिलने जाएंगे और उन्हें बताएंगे कि अब प्रदेश में न कानून है और न ही व्यवस्था।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

FIFA WC 2018 : बेल्जियम तीसरे स्थान पर, इंग्लैंड को 3-0 से हराया