Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

अखिलेश बोले, नहीं बख्शे जाएंगे अमर सिंह के साथी

हमें फॉलो करें अखिलेश बोले, नहीं बख्शे जाएंगे अमर सिंह के साथी
लखनऊ , रविवार, 23 अक्टूबर 2016 (12:22 IST)
लखनऊ। सपा में चल रहे घमासान के बीच मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने रविवार दो टूक कहा कि जो लोग अमर सिंह के साथ हैं वह न तो पार्टी में रहेंगे और न ही मंत्रिमंडल में।
 
मुख्यमंत्री द्वारा बुलाई गई विधायकों की बैठक में से निकलकर विधान परिषद सदस्य संतोष यादव उर्फ सनी ने बताया, 'मुख्यमंत्री ने बैठक में स्पष्ट कह दिया है कि जो लोग अमर सिंह के साथ हैं वह न तो पार्टी में रहेंगे और न ही उनके मंत्रिमंडल में।'
 
सनी ने बताया कि मुख्यमंत्री ने कहा है कि पार्टी के सभी युवा पांच नवम्बर को आयोजित समाजवादी पार्टी (सपा) के रजत जयंती समारोह में हिस्सा लेंगे। मुलायम सिंह यादव के जन्मदिन 23 नवम्बर को आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन किया जायेगा।
 
सनी के अनुसार मुख्यमंत्री ने दोहराया कि नेताजी (मुलायम सिंह यादव) पार्टी के अध्यक्ष हैं। पूरी पार्टी उनके नेतृत्व में आगे बढ़ेगी, लेकिन अमर सिंह को अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
 
सनी ने बताया कि मुख्यमंत्री ने स्पष्ट कहा कि पार्टी एकजुट है और रहेगी। अमर सिंह का साथ देने वाले मंत्री हटाए जाएंगे। (वार्ता) 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

मोदी की लोगों से अपील- इस दिवाली पर जवानों को भेजें संदेश