Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

राम रहीम पर फैसले से पहले अलर्ट, इंटरनेट सेवा बंद

Advertiesment
Ram Rahim
चंडीगढ़। हरियाणा में सिरसा स्थित डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह की पंचकूला 
की केन्द्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) अदालत में बलात्कार से जुड़े मामले में शुक्रवार को पेशी और फैसला आने के मद्देनज़र कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए हरियाणा, पंजाब और चंडीगढ़ में मोबाइल डाटा और इंटरनेट सेवाओं पर तत्काल प्रभाव से प्रतिबंध लगा दिया गया है।
 
पंजाब के राज्यपाल और चंडीगढ़ के प्रशासक वीपी सिंह बदनौर की अध्यक्षता में यहां राजभवन में हरियाणा, पंजाब और चंडीगढ़ के वरिष्ठ प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों की समन्वय समिति की बैठक में यह फैसला लिया गया।
 
हरियाणा के गृह विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव रामनिवास ने बताया कि बैठक में यह फैसला भी लिया गया। पंजाब और हरियाणा अपने-अपने यहां दंगा नियंत्रण कक्ष स्थापित करेंगे जिनमें दोनों राज्यों का एक-एक पुलिस अधिकारी तैनात रहेगा।
 
अदालत की फटकार : पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट ने पंचकूला में डेरा सच्चा सौदा के लाखों अनुयायियों के पहुंचने पर पुलिस को कड़ी फटकार लगाई है। अदालत ने पूछा है कि क्यों न हरियाणा के डीजीपी को सस्पेंड कर दिया जाए। अदालत ने पुलिस से सवाल किया लाखों समर्थकों के पहुंचने के बाद धारा 144 क्यों लगाई गई।
 
राम रहीम जाएंगे अदालत : तनाव के बीच डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह ने कहा कि मैं अदालत जाऊगा। उन्होंने अपने समर्थकों से शांति बनाए रखने की अपील की है। दूसरी ओर फैसले के मद्देनजर उत्तर रेलवे ने गुरुवार को 6 और शुक्रवार के लिए पंजाब की और जाने वाली 22 ट्रेनें रद्द कर दी हैं।  (एजेंसियां)
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

लालू यादव ने नीतीश कुमार से पूछे 11 सवाल