Ahilya bai holkar jayanti

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

भाजपाई मंत्री के बयान से भड़की पीडीपी, राम माधव ने संभाला मैदान

Advertiesment
हमें फॉलो करें Jammu Kashmir
जम्मू , शनिवार, 22 अप्रैल 2017 (11:44 IST)
जम्मू। जम्मू कश्मीर की राजनीति में उस समय बवाल मच गया जब भाजपा के मंत्री चंदर प्रकाश ने गद्दारों और पत्थरबाजों का इलाज गोलियों से करने संबंधी बात कह दी। भाजपाई मंत्री के इस बयान से पीडीपी नाराज हो गई और सहयोगी पार्टी को साधने के लिए भाजपा महासचिव राम माधव को मोर्चा संभालना पड़ा। 
 
भाजपा महासचिव राम माधव ने शुक्रवार को गठबंधन सहयोगी पीडीपी के वरिष्ठ नेता हसीब द्राबू के साथ एक बैठक की। दोनों गठबंधन सहयोगियों में बढ़ते तनाव के बीच यह बैठक हुई। राज्य में भाजपा के एक मंत्री के बयान पर पैदा हुए विवाद की वजह से भी यह बैठक अहम मानी जा रही है।
 
माधव ने भाजपा के मंत्री चंदर प्रकाश गंगा से भी मुलाकात की, जिन्होंने बाद में अपने बयान पर खेद प्रकट किया। गंगा ने कहा था, 'गद्दारों और पत्थरबाजों का इलाज गोलियों से किया जाना चाहिए।' भाजपा महासचिव ने राज्यपाल एन एन वोहरा से भी मुलाकात की।
 
कश्मीर घाटी में सुरक्षा के बिगड़ते हालात की पृष्ठभूमि में माधव राज्य का दौरा कर रहे हैं। माधव और भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अविनाश राय खन्ना ने पीडीपी नेता और मंत्री हसीब द्राबू के साथ यहां भाजपा मुख्यालय में करीब डेढ़ घंटे तक बैठक की।
 
उप-मुख्यमंत्री निर्मल सिंह, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सत शर्मा और पार्टी के संगठन महासचिव अशोक कौल भी बैठक में शामिल थे। बाद में राज्य के पुलिस प्रमुख एस पी वैद्य भी भाजपा मुख्यालय में हो रही इस बैठक में पहुंचे। (भाषा) 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

ट्रंप के यात्रा प्रतिबंध को लेकर कानूनी लड़ाई तेज