Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

CM अमरिंदर सिंह का बड़ा ऐलान, पंजाब के 2.80 लाख मजदूरों व भूमिहीन किसानों का कर्ज होगा माफ

हमें फॉलो करें CM अमरिंदर सिंह का बड़ा ऐलान, पंजाब के 2.80 लाख मजदूरों व भूमिहीन किसानों का कर्ज होगा माफ
, बुधवार, 14 जुलाई 2021 (23:14 IST)
चंडीगढ़। पंजाब सरकार ने बुधवार को कृषि ऋण माफी योजना के तहत मजदूरों और भूमिहीन किसानों का 590 करोड़ रुपए का कर्ज माफ करने की घोषणा की।
 
एक आधिकारिक प्रवक्ता ने मंगलवार को एक बैठक के बाद कहा कि 20 अगस्त को राज्य स्तरीय समारोह में इस घोषणा के तहत चेक जारी कर दिए जाएंगे।
 
मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने कहा कि पंजाब सरकार प्राथमिक कृषि सहकारी समितियों के 2,85,325 सदस्यों के 520 करोड़ रुपए के ऋण का भुगतान करेगी।

इससे प्रत्येक सदस्य को 20 हजार रुपए की राहत मिलेगी। उन्होंने वित्त एवं सहकारिता विभागों को निर्णय को जमीनी स्तर पर प्रभावी ढंग से लागू करने की प्रक्रिया शुरू करने का निर्देश भी दिया है।
 
यह घोषणा मुख्यमंत्री की प्रमुख 'ऋण माफी योजना' के बाद की गई है। इस योजना के तहत अब तक 5.64 लाख किसानों का 4,624 करोड़ रुपए का कर्ज माफ किया जा चुका है। पंजाब कांग्रेस 2017 में इस बारे में चुनावी वादा किया था। इसके अलावा अनुसूचित जाति और पिछड़ा वर्ग श्रेणियों के 50,000 रुपए तक के ऋण को भी ‘माफ’ किया गया है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

अदालत ने शुभेंदु अधिकारी की जीत के खिलाफ ममता की चुनाव याचिका विचारार्थ स्वीकार की