Festival Posters

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

अमरिंदर ने कहा, आईएसआई समर्थित मुट्ठीभर सिख भारत में शांति भंग करना चाहते हैं

Advertiesment
Amarinder Singh
चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने आज कहा कि पंजाब में 'जनमत संग्रह 2020' में रुचि लेने वाला कोई नहीं है, जो ब्रिटेन स्थित एक संगठन का अभियान है। सिंह ने कहा कि कुछ मुट्ठीभर सिख विभाजनकारी आवाज उठाकर पंजाब और भारत में दिक्कत उत्पन्न करना चाहते हैं।


सिंह ने लंदन में रविवार को 'सिख फॉर जस्टिस' की प्रस्तावित रैली को आईएसआई समर्थित कुछ मुट्ठीभर सिखों का एक प्रयास बताया, जो विभाजनकारी आवाज उठाकर पंजाब और भारत में दिक्कत उत्पन्न करना चाहते हैं।

उन्होंने कहा कि उन्हें ऐसे तत्वों और उनकी रैली को लेकर चिंता नहीं है। अमरिंदर ने कहा कि वह किसी को भी पंजाब में दिक्कत उत्पन्न नहीं करने देंगे।

उन्होंने कहा, यदि ये तत्व यह सोचते हैं कि वे यहां आएंगे और मेरे देश और मेरे राज्य की शांति भंग कर सकते हैं तो वे गलत हैं। उन्होंने राज्य की पुलिस से आतंकवाद को पुनर्जीवित करने के किसी भी प्रयास से कड़ाई से निपटने को कहा। (भाषा) 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

ट्रंप ने की मैक्सिको की सराहना, कनाडा को वाहन शुल्क की धमकी