Festival Posters

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

अमरनाथ गुफा में दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं की संख्या 2.50 लाख के पार

Advertiesment
Amarnath cave
जम्मू। दक्षिण कश्मीर में भगवान शिव की पवित्र गुफा में दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं की संख्या शुक्रवार को 2.50 लाख पार कर गई। शुक्रवार को 2,776 श्रद्धालुओं ने गुफा में दर्शन किए।
 
 
अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार को 782 श्रद्धालुओं का एक और जत्था यात्रा में शामिल होने के लिए जम्मू से रवाना हुआ। 60 दिवसीय तीर्थयात्रा की शुरुआत 28 जून को अनंतनाग जिले के पहलगाम और गंदरबल जिले के बालटाल के रास्ते शुरू हुई थी।
 
अधिकारी ने कहा कि श्री अमरनाथजी यात्रा के 30वें दिन 2,776 यात्रियों ने पवित्र गुफा में दर्शन किए। पवित्र गुफा में अभी तक 2,51,996 यात्री दर्शन कर चुके हैं। यात्रा का समापन 26 अगस्त को रक्षाबंधन त्योहार के दिन होगा। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

मल्होत्रा ने की खिलाड़ियों के लिए चिकित्सा बीमा की सिफारिश