shiv chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

अमरनाथ के लिए 64 तीर्थयात्रियों का नया जत्था रवाना

Advertiesment
Amarnath pilgrims
जम्मू। दक्षिण कश्मीर हिमालय में अमरनाथ गुफा के दर्शन के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सोमवार को 64 तीर्थयात्रियों का नया जत्था रवाना हुआ।


एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि सोमवार सुबह 5 बजे भगवती नगर आधार शिविर से दो वाहनों में सवार होकर 27 पुरुष, 36 महिला और 1 बच्चे के साथ तीर्थयात्रियों का जत्था रवाना हुआ।

उन्होंने बताया कि सीआरपीएफ की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सोमवार शाम तक ये तीर्थयात्री पहलगाम और बालताल के आधार शिविरों तक पहुंच जाएंगे। रविवार तक 3,50,372 तीर्थयात्रियों ने अमरनाथ गुफा के दर्शन कर लिए हैं।

सोमवार को रवाना हुए जत्थे को मिलाकर जम्मू आधार शिविर से अमरनाथ गुफा के लिए अब तक 48,861 तीर्थयात्री रवाना हुए हैं। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi