Biodata Maker

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

अमरनाथ यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का दूसरा जत्था रवाना

Advertiesment
हमें फॉलो करें Amarnath Yatra
जम्मू , शनिवार, 2 जुलाई 2016 (14:10 IST)
जम्मू। दक्षिण कश्मीर में स्थित अमरनाथ गुफा मंदिर की यात्रा के लिए कड़ी सुरक्षा के बीच 1,214 श्रद्धालुओं का दूसरा जत्था शनिवार को यहां आधार शिविर से रवाना हो गया।
 
एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि जत्थे में 837 पुरुष, 227 महिलाएं और 150 साधु शामिल हैं। जत्था शनिवार सुबह 5 बजकर 20 मिनट पर भगवती नगर आधार शिविर से 33 वाहनों के काफिले में निकला।
 
उन्होंने बताया कि काफिला पहले ही जम्मू-कश्मीर राष्ट्रीय राजमार्ग पर पटनीटॉप पार कर चुका है और शनिवार शाम तक अपने गंतव्य बालटाल एवं पहलगाम आधार शिविर पहुंच जाएगा।
 
शनिवार के जत्थे के साथ अमरनाथ मंदिर के लिए जम्मू आधार शिविर से अब तक 2,496 श्रद्धालु रवाना हो चुके हैं। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

प्रेमिका ने प्रेमी का गुप्तांग काटा, हालत गंभीर (वीडियो)