Publish Date: Sat, 22 Dec 2018 (19:40 IST)
Updated Date: Sat, 22 Dec 2018 (19:43 IST)
सिलीगुड़ी। भारत-नेपाल सीमा के पानी टंकी इलाके में बिना वीजा के भारतीय क्षेत्र में घुसने के आरोप में एक अमेरिकी नागरिक को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस ने शनिवार को बताया कि गिरफ्तार किया गया अमेरिकी नागरिक संभवत: नेपाली मूल का है जिसकी पहचान सैमसन राणा के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि उसके साथ एक भारतीय नागरिक को भी गिरफ्तार किया गया है।
दोनों युवकों को शुक्रवार शाम सुरक्षा बलों ने गिरफ्तार किया। भारतीय नागरिक की पहचान जहां सुकना निवासी किरण लामा (48) के रूप में हुई है, वहीं सैमसन राणा (25) अमेरिका के साउथ डकोटा का रहने वाला है। पुलिस ने बताया कि दोनों युवकों को रिमांड पर लेने के लिए पहले स्थानीय अदालत में पेश किया जाएगा। (वार्ता)