Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

UP में मांस फैक्टरी में अमोनिया गैस लीक, 59 कर्मचारी हुए बेहोश

Advertiesment
हमें फॉलो करें UP में मांस फैक्टरी में अमोनिया गैस लीक, 59 कर्मचारी हुए बेहोश
, गुरुवार, 29 सितम्बर 2022 (17:24 IST)
अलीगढ़ (उत्तर प्रदेश)। उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के रोरावर क्षेत्र में गुरुवार को एक मांस फैक्टरी में अमोनिया गैस लीक होने से 59 कर्मचारी बेहोश हो गए, सभी को जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत खतरे से बाहर है। जिला प्रशासन ने इस मामले की मजिस्ट्रेट से जांच कराने के आदेश दिए हैं।

एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी। जिलाधिकारी इंद्रवीर सिंह ने बताया कि रोरावर थाना क्षेत्र के टकलसपुर इलाके में एक मांस फैक्टरी में अमोनिया गैस का पाइप फट जाने से रिसाव शुरू हो गया और गैस के संपर्क में आने से लोग बेहोश होने लगे।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर हारिस मंसूर खां ने बताया कि गैस के संपर्क में आने से करीब 59 कर्मचारी बेहोश हो गए और उन सभी को अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया जहां उनकी हालत खतरे से बाहर है।

खां ने बताया कि कुछ लोगों को ऑक्सीजन लगानी पड़ी थी, मगर उनकी हालत अब तेजी से ठीक हो रही है और उम्मीद है कि शाम तक सभी को अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी।

जिला प्रशासन ने इस मामले की मजिस्ट्रेट से जांच कराने के आदेश दिए हैं और एहतियात के तौर पर फैक्टरी के सुरक्षा बंदोबस्त कड़े कर दिए गए हैं।Edited by : Chetan Gour (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

घरेलू शेयर बाजार में लगातार 7वें दिन भी जारी रही गिरावट, सेंसेक्स 188 अंक और टूटा