Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

आम्रपाली समूह ने सुप्रीम कोर्ट को बताया, 9 संपत्तियां सील की गईं

Advertiesment
Amrapali Group
नई दिल्ली। आम्रपाली समूह ने बृहस्पतिवार को उच्चतम न्यायालय को सूचित किया कि उसकी नोएडा, ग्रेटर नोएडा और बिहार के राजगीर तथा बक्सर स्थित 9 संपत्तियों को शीर्ष अदालत के आदेशानुसार सील कर दिया गया है।


न्यायमूर्ति यूयू ललित और न्यायमूर्ति डीवाई चन्द्रचूड़ की पीठ ने आम्रपाली समूह से कहा है कि वह गुरुवार दोपहर 2 बजे तक अपनी संपत्तियों को सील किए जाने के संबंध में एक शपथ पत्र दायर करे।

पीठ ने जिन दस्तावेजों की ऑडिट होनी है, उसके संबंध में 2 फॉरेंसिक ऑडिटरों रवि भाटिया और पवन कुमार अग्रवाल की संतुष्टि जानने के लिए उनसे दोपहर 2 बजे न्यायालय के समक्ष उपस्थित होने को कहा है। पीठ गुरुवार को दोपहर 2 बजे मामले पर सुनवाई करेगी। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

आईएनएक्स मीडिया मामला : ईडी ने कुर्क की कार्ति की 54 करोड़ रुपए की संपत्ति