Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

अमृतपाल सिंह हिरासत में, पंजाब में इंटरनेट सेवा बंद, अर्धसैनिक बल अलर्ट पर

हमें फॉलो करें अमृतपाल सिंह हिरासत में, पंजाब में इंटरनेट सेवा बंद, अर्धसैनिक बल अलर्ट पर
, शनिवार, 18 मार्च 2023 (15:40 IST)
चंडीगढ़। कट्टरपंथी उपदेशक एवं खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह एवं छह सहयोगियों को शनिवार को हिरासत में लिया गया। इस बीच, किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए अर्धसैनिक बल भी अलर्ट पर हैं। जरूरत पड़ने पर वे पुलिस की तत्काल मदद के लिए तैयार हैं। बताया जा रहा है कि केन्द्रीय गृह मंत्रालय भी पंजाब पुलिस के संपर्क में है। साथ राज्य में इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई है। 
 
बताया जा रहा है कि पंजाब पुलिस अमृतपाल को अज्ञात स्थान पर ले गई है। पुलिस ने मोगा से अमृतपाल के 6 साथियों को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे शांति बनाएं रखें। 
 
इससे पहले 'वारिस पंजाब दे' के प्रमुख अमृतपाल के कुछ समर्थकों ने सोशल मीडिया पर कुछ वीडियो साझा कर दावा किया था कि पुलिसकर्मी उनका पीछा कर रहे हैं। एक वीडियो में अमृतपाल को एक वाहन में बैठे हुए भी देखा जा सकता है और उसके एक सहयोगी को यह कहते हुए सुना जा सकता है कि पुलिसकर्मी 'भाई साहब' (अमृतपाल) के पीछे पड़े हैं।
 
पिछले महीने अमृतपाल और उसके समर्थक तलवारें और पिस्तौल लहराते हुए अमृतसर शहर के बाहरी इलाके में अजनाला थाने में घुस गए थे। इस दौरान, अमृतपाल के एक करीबी को छुड़ाने के लिए उनकी पुलिस के साथ झड़प हो गई थी।


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

NGT ने कोच्चि नगर निगम को दिया 100 करोड़ का मुआवजा देने का निर्देश