Publish Date: Tue, 10 Oct 2017 (07:22 IST)
Updated Date: Tue, 10 Oct 2017 (07:25 IST)
अहमदाबाद। गुजरात की पूर्व मुख्यमंत्री आनंदीबेन पटेल ने कहा है कि वह आगामी राज्य विधानसभा चुनाव नहीं लड़ना चाहतीं और उन्होंने भाजपा अध्यक्ष अमित शाह को एक पत्र लिख कर इस फैसले के बारे में बता दिया है। यह पत्र चार अक्टूबर को लिखा गया था लेकिन इसे अब जारी किया गया है।
शाह को आनंदी बेन ने ऐसे समय पर पत्र लिखा है जब भाजपा इस साल के आखिर में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी प्रत्याशियों के चयन की तैयारी कर रही है।
प्रत्याशी चयन के लिए राज्य में हरेक विधानसभा सीट पर तीन सदस्यीय एक पैनल गठित करने की प्रक्रिया चल रही है। (भाषा)