Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

आंध्रप्रदेश के आदिवासी गांव में 15 लोगों की मौत

Advertiesment
हमें फॉलो करें Andhra Pradesh
, सोमवार, 26 जून 2017 (17:14 IST)
राजामहेंद्रवरम (आंध्रप्रदेश)। आंध्रप्रदेश के पूर्वी गोदावरी जिले में पिछले 2 सप्ताह में करीब 15 लोगों की मौत हो चुकी है। आशंका है कि इन सभी की मौत विषाक्त भोजन के कारण हुई है। 29 मई को माराडुमिली गांव में आयोजित एक विवाह समारोह की दावत में हिस्सा लेने के बाद इलाके के कई लोगों में विषाक्त भोजन के संदिग्ध लक्षण देखे गए थे।
 
पूर्वी गोदावरी जिले के रामावरम मंडल में चावराई के 24 अन्य लोगों को भी रविवार को  रात तबीयत बिगड़ने के बाद राजामहेंद्रवरम और काकीनाडा स्थित अस्पतालों में भर्ती करवाया गया।
 
एकीकृत जनजातीय विकास एजेंसी परियोजना अधिकारी एएन दिनेश कुमार ने बताया कि  29 मई को माराडुमिली गांव में आयोजित एक विवाह समारोह की दावत में हिस्सा लेने के बाद इलाके के कई लोगों में विषाक्त भोजन के संदिग्ध लक्षण देखे गए थे।
 
उन्होंने बताया कि दावत के 1-2 दिन बाद ही कई लोग बीमार हो गए थे। वन क्षेत्र स्थित  गांव में पिछले 2 सप्ताह में 15 लोगों की मौत हो चुकी है और आशंका है कि इन सभी  की मौत विषाक्त भोजन के कारण हुई है। अधिकारी ने बताया कि रविवार रात 24 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। इन सभी ने उल्टी एवं दस्त की शिकायत की थी।
 
घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचे जिला कलेक्टर कार्तिकेय मिश्रा ने बताया कि  प्रत्येक मृतक के परिवार को 2 लाख रुपए की आर्थिक मदद दी जाएगी। आधिकारिक सूत्रों  ने बताया कि आंध्रप्रदेश के उपमुख्यमंत्री एन. चिनराजप्पा ने रविवार रात इलाके का दौरा  किया।
 
मुख्यमंत्री एन. चन्द्रबाबू नायडू ने अधिकारियो से फोन पर बात की और उन्हें राहत मुहैया  करवाने के लिए हरसंभव कदम उठाने का आदेश दिया। उन्होंने बताया कि चिकित्सा दलों  को वहां भेजा गया है। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

चीन में जेल में बंद कैंसर पीड़ित नोबेल पुरस्कार विजेता ल्यू शियाबो रिहा