Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

आगरा में दूल्हे को शराब पीना पड़ा भारी, दुल्हन ने शादी से किया इनकार

हमें फॉलो करें आगरा में दूल्हे को शराब पीना पड़ा भारी, दुल्हन ने शादी से किया इनकार
, सोमवार, 29 नवंबर 2021 (23:28 IST)
आगरा (उत्‍तर प्रदेश)। आगरा में विवाह की खुशी में दूल्हे को शराब पीना भारी पड़ गया, क्योंकि दुल्हन ने उसके साथ विवाह से इनकार कर दिया। विवाह से इनकार के बाद दोनों पक्षों ने राजीनामा के लिए दो दिन का समय मांगा है।

पुलिस के अनुसार दूल्हे पक्ष को बंधक बनाने की सूचना पर थाना ताजगंज से पुलिसकर्मी पहुंचे। उन्होंने बंधकों को छुड़वाया और बारात बिना दुल्हन के वापस लौट गई।

इस संबंध में सोमवार सायं में थाना ताजगंज के निरीक्षक ओमहरि वाजपेयी ने बताया कि दोनों पक्षों में अभी समझौता नहीं हुआ है और न ही उनकी ओर से कोई तहरीर दी गई है। विवाह से इनकार के बाद दोनों पक्षों ने राजीनामा के लिए दो दिन का समय मांगा है।

पुलिस के अनुसार आगरा में गत रविवार को एक शादी में फेरे लेने से पहले ही दूल्हा चक्कर खाकर गिर गया। दुल्हन पक्ष ने समझा कि मिर्गी का दौरा पड़ गया लेकिन असल में वह नशे में था। शादी की खुशी में उसके दोस्तों ने उसे शराब पिला दी थी। दुल्हन को जब इस बात का पता चला तो उसने शादी करने से इनकार कर दिया।

यही नहीं बारात को बंधक बना लिया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह दोनों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया। हालांकि शादी नहीं हुई और बारात को बिना दुल्हन के ही वापस लौटना पड़ गया।(भाषा) 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

MSRTC की हड़ताल का 33वां दिन, 1300 कर्मी निलंबित