Publish Date: Sun, 04 Jul 2021 (20:09 IST)
Updated Date: Mon, 05 Jul 2021 (08:04 IST)
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें वरमाला की रस्म के समय एक दूल्हे की मां स्टेज पर चढ़ गई। दूल्हे की मां ने पैरों से चप्पल निकाली और दूल्हे की पिटाई करना शुरू कर दी। लोग सोचने लगे की आखिर ऐसा क्या हो गया कि मां दूल्हे की पिटाई करने लगी।
मामला अंतरजातीय विवाह का निकला। बेटी के पिता ने शादी में दामाद के मां-बाप व भाइयों को आमंत्रित नहीं किया था, क्योंकि वह इस शादी के विरुद्ध थे।
जिस समय स्टेज पर वर-वधू वरमाला डाल रहे थे, उसी वक्त दूल्हे की मां मुंह में कपड़ा बांधकर अचानक स्टेज पर आ गई और चप्पलों से पिटाई शुरू कर दी।