Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

अन्ना हजारे को जान से मारने की धमकी

Advertiesment
हमें फॉलो करें अन्ना हजारे को जान से मारने की धमकी
मुंबई , मंगलवार, 11 अगस्त 2015 (08:22 IST)
मुंबई। सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे को धमकी भरा एक पत्र मिला है जिसमें कहा गया है कि अगर वह खुद को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से अलग नहीं करते तो उन्हें मार दिया जाएगा।

 
पारनेर से एक पुलिस अधिकारी ने फोन पर बताया कि अहमदनगर जिले के पारनेर थाने में आईपीसी की धारा 506 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

अधिकारी ने कहा, 'पत्र सात अगस्त की तारीख का है और इसका अधिकतर हिस्सा अंग्रेजी में है।' पत्र में हजारे से उनके पैतृक गांव रालेगण सिद्धी में ही रहने को भी कहा गया है। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi