Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

इंदौर की अपराजिता को मिला बेस्ट स्टार्टअप अवॉर्ड

हमें फॉलो करें इंदौर की अपराजिता को मिला बेस्ट स्टार्टअप अवॉर्ड
देश की सबसे युवा स्टार्टअप फाउंडर, इंदौर की 22 वर्षीय अपराजिता को भारत सरकर ने बेस्ट स्टार्टअप के अवार्ड से नवाजा है। अपराजिता को ये अवॉर्ड एनवायरमेंट फ्रेंडली इवेंट मैनेजमेंट को एक सफल बिजनेस बनाने और अपने आइडिया को लगातार 2 वर्षों से पूरी दुनिया में पहुंचाने के लिए दिया गया है।
 
इसके लिए 4200 से ज्यादा एंट्रीज में से अपराजिता का चयन हुआ और उन्हें 5 लाख रु का कैश प्राइज भी दिया गया है। कैबिनेट मिनिस्टरसुरेश प्रभु ने नई दिल्ली में उन्हें एक गरिमामय समारोह में यह अवार्ड दिया। 
 
इसमें जनक पलटा मगिलीगन और समीर शर्मा अपराजिता के मेंटर हैं, जो लगातार उनका मार्गदर्शन कर रहे हैं।
 
क्या है अपराजिता का स्टार्टअप?
 
इसके स्टार्टअपका नाम है बीरबल वायज़री, एबी बीरबल की तरह सूझबूझ से भरे एडवाइस अपने क्लाइंट्स को देना, ग्रीन और एको फ्रेंड्ली इवेंट्स करवाना, ग्रीन वेडिंग्स, ब्रांडिंग, प्रोडक्ट मार्केटिंग, ग्रीन टूरिज़्म और ग्रीन और ईकोफ्रेंड्ली सप्लाई मटेरियल देना। 
 
विश्व का सबसे बडा ईवेंट भी बीरबल वायज़री के नाम है जिसके लिए उन्हें वर्ल्ड रिकॉर्ड भी मिला है। बीरबल वायज़री देश का एकमात्र ईकोफ्रेंडली इवेंट स्टार्टअप बन गया है जो देश और विदेश में ग्रीन इवेंट और टूरिज़्म करता है।
 
अपराजिता बहाई हैं और युवाओं के साथ आध्यात्मिक सशक्तिकरण कार्यक्रमों को चलती हैं, उनके जीवन का उद्देश्य आध्यात्मिक नींव पर इस भौतिक संसार को जीना है। 
 
इंदौर सौभाग्यशाली है की शहर की इस बेटी ने देश और विदेश में इस शहर का नाम ऊंचा किया है। युवा आंत्रप्रेन्योर अपराजिता एक सिंगल पेरेंट चाइल्ड हैं और उनकी मां एक पुलिस अधिकारी हैं। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

विश्व कप 2011 की तुलना में यह जीत मेरे लिए अधिक भावनात्मक : कोहली