Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

अररिया में राजद की जीत के बाद लगे देशविरोधी नारे, दो गिरफ्तार

हमें फॉलो करें अररिया में राजद की जीत के बाद लगे देशविरोधी नारे, दो गिरफ्तार
अररिया , शुक्रवार, 16 मार्च 2018 (11:01 IST)
अररिया। बिहार के अररिया लोकसभा उप चुनाव में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की जीत के बाद मनाए जा रहे जश्न में देश विरोधी नारा लगाने के आरोप में पुलिस दो लोगों को गिरफ्तार किया है।
 
पुलिस सूत्रों ने बताया कि अररिया से राजद प्रत्याशी सरफराज आलम की जीत के बाद मनाये जा रहे जश्न में 'पाकिस्तान जिंदाबाद' के नारे लगाने वाले सुल्तान आजमी और शहजाद को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं, तीसरे आरोपी आबिद की गिरफ्तारी के लिए पुलिस प्रयास कर रही है। गिरफ्तार आरोपियों से पुलिस पूछताछ कर रही है।
 
सूत्रों ने बताया कि देश विरोधी नारे लगाये जाने से संबंधित वीडियो वायरल होने के बाद अररिया पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की थी। पुलिस जांच में पाया गया कि राजद के नवनिर्वाचित सांसद मो. सरफराज आलम के घर के बाहर कुछ लोगों ने देश विरोधी नारे लगाये थे। पुलिस ने वीडिया के आधार पर ही आरोपियों की पहचान की और उन्हें गिरफ्तार किया। (वार्ता)

चित्र सौजन्य : सोशल मीडिया

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

केजरीवाल को बड़ा झटका, भगवंत मान ने दिया इस्तीफा