Biodata Maker

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

बंगाल में विकास के लिए भाजपा विकल्प : जेटली

Advertiesment
हमें फॉलो करें Arun Jaitley
कोलकाता , सोमवार, 11 अप्रैल 2016 (11:58 IST)
कोलकाता। वित्तमंत्री अरुण जेटली ने सोमवार को पश्चिम बंगाल में पहले चरण के दूसरे हिस्से के मतदान की पूर्व संध्या पर राज्य के विकास के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को एक विकल्प बताया।

 
जेटली ने कहा कि बंगाल एक विकल्प के लिए तरस रही है। हम लोग इस बार अधिक ताकत से चुनाव लड़ रहे हैं। हमारी ताकत पहले से दोगुनी हो गई है।
 
उन्होंने कोलकाता प्रेस क्लब में आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि बंगाल का भविष्य एक दोराहे पर खड़ा है। जब बंगाल में वाम मोर्चा के दु:स्वप्न से लोग जाग उठे तब तृणमूल कांग्रेस ने उनकी परेशानियां और बढ़ा दीं। तृणमूल के नेताओं का कुछ चिटफंड घोटालों के साथ संबंध तथा स्टिंग ऑपरेशनों और फ्लाईओवर ढहने की घटना सब परेशानी का सबबे बने। भाजपा बंगाल के लिए एक नया चरण लाएगी।
 
जेटली ने बंगाल की पूर्ववर्ती वाम मोर्चा सरकार तथा तृणमूल कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि अगर वाम मोर्चे ने राज्य का विनाश किया तो तृणमूल कांग्रेस ने लोगों की उम्मीदों को पूरा नहीं किया। वामपंथियों के 34 साल के शासन में राज्य विकास में पिछड़ा ही रहा। (वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi