Dharma Sangrah

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

लगातार बारिश से अरुणाचल में बाढ़ जैसी स्थिति

Advertiesment
हमें फॉलो करें Itanagar
इटानगर , शुक्रवार, 22 अप्रैल 2016 (15:43 IST)
इटानगर। अरुणाचल प्रदेश में पिछले 2 दिनों से लगातार बारिश के कारण राजधानी इटानगर समेत राज्य के अनेक जिलों में बाढ़ जैसी स्थिति बन गई है।


 

अधिकारियों ने बताया कि बारिश के कारण नामसाई और चंगलंग जिलों में हालात बदतर स्थिति में पहुंच गए हैं। राज्य की नोआ देहिंग और जेंगथू नदियों में जलस्तर बढ़ने की खबरे हैं, जबकि जलस्तर बढ़ने से बाढ़ रोकने के लिए बनाए सुरक्षा संबंधी कई तटबंध क्षतिग्रस्त हो गए हैं।
 
नामसाई से मिली आधिकारिक रिपोर्ट के मुताबिक गुरुवार से लगातार मूसलधार बारिश के कारण जिले में बाढ़ की स्थिति बन गई है। नोओ देहिंग और जेंगथू नदियों का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर बना हुआ है। बाढ़ में अनेक बस्तियां और खेत डूब गए हैं, जबकि अनेक बांधों को भी नुकसान हुआ है।
 
सिलाथू कचारी गांव से 3 घरों को खाली करावाकर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। विंगसेंग नांगताओ गांव के प्रभावित गांववालों को भी सुरक्षित निकाला जा रहा है। रिपोर्ट में कहा गया है कि अब बाढ़ का पानी दिराक मिरि गांव और आसपास के इलाके की ओर बढ़ रहा है।
 
बाढ़ की स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिए हैं। बाढ़ के कारण सिलाथू खम्पति, न्यू सिलाथू, काकोनी, सिलाथू कचारी, महादेवपुर-1, वैशाली, कृष्नपुर, महालोनी, इकोरानी, राजाबील, दिरकमिरि, लेख्कांग गोहैन, धरमपुर, मूर्ति कैंप, खेरबारी, दियोबील, फिलोबरी और नामपोंग गांव में भारी कटाव हुआ है। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi