Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

केजरीवाल 10वीं फेल बच्चे जैसे पत्र लिखते हैं, भाजपा नेता ने उड़ाई खिल्ली..

Advertiesment
हमें फॉलो करें केजरीवाल 10वीं फेल बच्चे जैसे पत्र लिखते हैं, भाजपा नेता ने उड़ाई खिल्ली..
, बुधवार, 8 जून 2016 (14:59 IST)
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष सतीश उपाध्याय ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की खिल्ली उड़ाते हुए कहा कि अरविंद केजरीवाल में केंद्र सरकार के साथ पत्राचार करने का न तो कोई ज्ञान है और न ही उनमें कोई शिष्टाचार बचा है। बेहतर होगा कि मुख्यमंत्री केजरीवाल प्रशासनिक काम-काज करना सीखें। 
 
उपाध्याय ने कहा कि मुख्यमंत्री केजरीवाल की ओर से मंगलवार को केंद्रीय गृहमंत्री को लिखे पत्र को पढ़ कर ऐसा लगता है कि किसी 10वीं फेल स्कूल छात्र ने पत्र लिखा है, जिसे कोई प्रशासकीय ज्ञान नहीं है। मुख्यमंत्री केजरीवाल को यह पता होना चाहिए कि भारतीय संघीय व्यवस्था के तहत केंद्र सरकार को सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों से किसी भी विषय पर जानकारी मांगने का अधिकार है और राज्यों के पास ऐसा कोई अधिकार नहीं कि वह केंद्र से यह कहे कि क्या यह जानकारी अन्य राज्यों से भी मांगी है। 
 
उपाध्याय ने कहा है कि जिस तरह मुख्यमंत्री केजरीवाल ने पत्र में प्रधानमंत्री की विदेश यात्राओं पर कटाक्ष करने का प्रयास किया है वह शमर्नाक है। प्रधानमंत्री देश के राष्ट्रीय हितों के संवर्धन के लिए विदेश यात्राएं करते हैं और जब से पद ग्रहण किया है एक दिन का भी अवकाश नहीं लिया है। जबकि इसके विपरीत मुख्यमंत्री केजरीवाल बार-बार अवकाश लेते हैं और सप्ताह के हर दूसरे दिन दिल्ली की जनता के पैसे से अन्य राज्यों में राजनीतिक विकास यात्रा के लिए जाते हैं। 
 
भाजपा नेता ने कहा कि मुख्यमंत्री केजरीवाल याद कर लें कि देश अभी उस शर्मनाक घटना को नहीं भूला है जब दिल्ली की जनता के पैसे से मेडिकल छुट्टी पर गए केजरीवाल बंगलुरु में राजनीतिक रैली में भाषण करते पकड़े गए थे।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

केरल में मानसून की दस्तक