Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान जाएंगे अयोध्या, रामलला के करेंगे दर्शन

हमें फॉलो करें Arvind Kejriwal

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

नई दिल्ली , रविवार, 11 फ़रवरी 2024 (19:50 IST)
Arvind Kejriwal and Bhagwant Mann will go to Ayodhya : दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के उनके समकक्ष भगवंत मान सोमवार को अयोध्या जाएंगे और राम मंदिर में रामलला के दर्शन करेंगे।
 
आम आदमी पार्टी (AAP) के सूत्रों ने रविवार को यह जानकारी दी। ‘आप’ के राष्ट्रीय संयोजक केजरीवाल को अयोध्या में नवनिर्मित राम मंदिर में 22 जनवरी को रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए आमंत्रित किया गया था, लेकिन उन्होंने कहा था कि वह बाद में अपने माता-पिता, पत्नी और बच्चों के साथ दर्शन करने जाएंगे।
 
सूत्रों ने बताया, केजरीवाल और मान कल अयोध्या जा रहे हैं। उनके साथ उनका परिवार भी होगा। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

नीतीश के सर सजेगा ताज या तेजस्वी करेंगे खेला, फ्लोर टेस्ट से पहले रस्साकसी का दौर