Biodata Maker

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

सुषमा स्वराज के भाषण से खुश हुए केजरीवाल, बोले...

Advertiesment
हमें फॉलो करें Sushma Swaraj
नई दिल्ली , मंगलवार, 27 सितम्बर 2016 (08:46 IST)
नई दिल्ली। संयुक्त राष्ट्र महासभा में विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के भाषण की दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उनकी आम आदमी पार्टी ने जमकर सराहना की। आप ने सुषमा के भाषण को भारतीय गौरव की निर्भीक आवाज करार दिया।
 
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा, 'सुषमाजी ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में भारत के दृष्टिकोण को बखूबी रखा है। उन्हें बधाई।'
 
आप के विदेश संयोजक कुमार विश्वास ने उनके भाषण को ऐतिहासिक बताया और पाकिस्तान के गलत दुष्प्रचार को अलग थलग करने में इसे करारा जवाब बताया।
 
सुषमा को भारतीय राजनीति में सबसे उम्दा वक्ताओं में से एक बताते हुए विश्वास ने उनकी प्रशंसा में कहा कि उन्होंने पहले से लिखित अंग्रेजी का भाषण देने के बजाय अपना भाषण बिना किसी पूर्व तैयारी के हिंदी में दिया। (भाषा) 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

काटजू बोले- कश्मीर चाहिए तो बिहार भी लेना होगा