suvichar

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

आसाराम मामले में फैसला 25 को, पुलिस को सता रही है इस बात की चिंता

Advertiesment
Asaram
जोधपुर। जैसे-जैसे यौन शोषण के आरोप में जोधपुर की जेल में बंद आसाराम के मामले में राजस्थान हाईकोर्ट 25 अप्रैल को फैसला सुना सकती है। जोधपुर पुलिस ने राजस्थान हाईकोर्ट में एक याचिका लगाई है कि आसाराम पर जब फैसला सुनाया जाए तो आसाराम को जेल के अंदर ही रखा जाए।
 
दरअसल, पुलिस को डर है कि आसाराम को अगर फैसले के दिन जेल से कोर्ट लाया गया तो पंचकुला की तरह वहां हिंसा भड़क सकती है। पुलिस ने मांग की है कि कोर्ट जब आसाराम पर फैसला करे, तो आसाराम को सुरक्षा कारणों से जेल में ही रखा जाए।
 
पुलिस को आशंका कि बड़ी संख्या में आसाराम के समर्थक देशभर से जोधपुर आ सकते हैं। बहरहाल अदालत ने जोधपुर पुलिस की याचिका स्वीकार कर ली है। इस पर फैसला मंगलवार को होगा।
 
उल्लेखनीय है कि बड़ी संख्या में आसाराम के समर्थक आज भी जेल के बाहर मौजूद रहते हैं और जब आसाराम पेशी पर कोर्ट लाए जाते हैं तो वे भी अदालत के बाहर इकट्ठा हो जाते हैं। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

सीतापुर में अंबेडकर प्रतिमा के साथ छेड़छाड़




Hanuman Chalisa In Hindi
Hanuman Chalisa In Hindi