Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

अशोक प्रधान फिर भाजपा में शामिल

Advertiesment
Ashok Pradhan
नई दिल्ली। अटल बिहारी वाजपेयी सरकार में मंत्री रहे और बाद में भाजपा से निकल गए अशोक प्रधान शुक्रवार को  वरिष्ठ पार्टी नेताओं की उपस्थिति में एक बार फिर पार्टी में शामिल हो गए।
 
प्रधान के वापस आ जाने से पश्चिमी उत्तर प्रदेश में पार्टी की संभावना तेज होने उम्मीद है। उन्होंने चार बार भाजपा टिकट पर खुर्जा लोकसभा सीट से चुनाव जीता था लेकिन वर्ष 2014 में लोकसभा चुनाव से पहले वह भाजपा छोड़कर समाजवादी पार्टी में चले गए थे।
 
प्रधान ने भाजपा में लौटने को घर वापसी बताया और आरोप लगाया कि सपा एवं बसपा ने राज्य को लूटा तथा केवल भाजपा ही उसका विकास करने में सक्षम है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं पार्टी अध्यक्ष अमित शाह के नेतृत्व में विश्वास प्रकट किया। वह यहां पार्टी महासचिव अरूण सिंह और भूपेंद्र यादव की उपस्थिति में पार्टी में शामिल हुए। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

दक्षिण चीन सागर विवाद: चीन नाराज, अमेरिका को दी बड़े युद्ध की चेतावनी...