Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

बाल विवाह के खिलाफ एक्शन में असम सरकार, 800 गिरफ्तार

Advertiesment
हमें फॉलो करें assam government
, मंगलवार, 3 अक्टूबर 2023 (12:06 IST)
Assam news in hindi : असम में बाल विवाह के खिलाफ राज्यव्यापी कार्रवाई के दूसरे चरण में मंगलवार को 800 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया गया। राज्य के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने यह जानकारी दी।
 
इस साल की शुरुआत में अभियान के पहले चरण में राज्य भर से हजारों लोगों को गिरफ्तार किया गया था।
 
शर्मा ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, 'बाल विवाह के खिलाफ बड़े पैमाने पर कार्रवाई के तहत असम पुलिस ने एक विशेष अभियान चलाकर 800 से अधिक आरोपियों को गिरफ्तार किया। यह अभियान तड़के शुरू हुआ।'
 
उन्होंने कहा कि अभियान अभी जारी है, यानी इस सामाजिक बुराई से संबंधित मामलों में गिरफ्तार किए जाने वाले लोगों की संख्या और बढ़ने की संभावना है।
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

दिल्ली पुलिस का न्यूज क्लिक कार्यालय पर छापा, डंप डाटा बरामद