Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

बीएमसी चुनाव में जीत का जश्न मना रहे मनसे नेता पर हमला

Advertiesment
हमें फॉलो करें बीएमसी चुनाव में जीत का जश्न मना रहे मनसे नेता पर हमला
मुंबई , शुक्रवार, 24 फ़रवरी 2017 (15:17 IST)
मुंबई। नगर निकाय चुनावों में अपनी जीत का जश्न मना रहे मनसे के एक नेता और पार्टी के 8 अन्य कार्यकर्ता उपनगरीय कुर्ला में भीड़ द्वारा बोले गए कथित हमले में घायल हो गए।
 
पुलिस ने बताया कि मनसे के उम्मीदवार संजय तुर्डे हाल ही में हुए बीएमसी चुनावों में अपनी जीत का जश्न मनाकर गुरुवार रात करीब 10.30 बजे घर लौट रहे थे तभी करीब रॉड और लाठियों से लैस लगभग 100 लोगों की भीड़ ने 10.30 बजे कुर्ला स्थित उनके कार्यालय पर पहुंचकर वहां हमला बोल दिया।
 
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि भीड़ ने मौके पर मौजूद मनसे कार्यकर्ताओं पर कथित तौर पर हमला बोल दिया। ऐसा माना जा रहा है कि इस भीड़ में प्रतिद्वंद्वी दलों के लोग थे।
 
उन्होंने बताया कि हमले में संजय तुर्डे और पार्टी के 8 अन्य कार्यकर्ता घायल हो गए जिन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया। पुलिस उपायुक्त (क्षेत्र वी) परमिंदर सिंह दहिया ने बताया कि स्थिति अब शांतिपूर्ण है। उन्होंने बताया कि पीड़ितों का अस्पताल में इलाज चल रहा है और उनकी चोटें घातक नहीं हैं।
 
डीसीपी ने बताया कि कुर्ला के वीबी नगर पुलिस थाने में अज्ञात लोगों के खिलाफ भादंसं और शस्त्र अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। (भाषा)
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

सीमापार बैठे षड्यंत्रकारियों के मददगारों को न चुनें : मोदी