Publish Date: Sun, 19 Nov 2017 (10:14 IST)
Updated Date: Sun, 19 Nov 2017 (10:19 IST)
मैंनपुरी। उत्तर प्रदेश में मैनेपुरी के भोगांव क्षेत्र में विश्व हिन्दू परिषद (विहिप) के जिला अध्यक्ष सौरभ मिश्रा पर अज्ञात हमलावरों ने गोली चला दी जिससे वह बाल-बाल बच गए।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि शनिवार शाम करीब सवा सात बजे विहिप जिलाअध्यक्ष सौरभ मिश्रा महादिया गांव में दुष्यंत दीक्षित के जन्म दिवस की पार्टी से वापस भोंगाव लौट रहे थे। महादिया और नोरंगाबाद के बीच मोटरसाइकिल सवार दो हमलावरों ने उनपर फायरिंग कर दी। गोली उनके करीब से निकल गई जिससे वह बाल-बाल बच गए।
उन्होंने बताया कि इस सिलसिले में अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज करा दिया गया है। पुलिस ने छानबीन शुरु कर दी। घटना के बाद विहिप नेता को पुलिस सुरक्षा में मैनपुरी उनके घर भेजा गया।
घटना के बाद भाजपा विधायक रामनरेश अगिनोहत्री अपने समर्थकों के साथ थाने पहुंचे और हमलावरों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की। (वार्ता)