Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

दिल्ली : ईंधन की बढ़ती कीमतों के खिलाफ ऑटो-टैक्सी वालों की हड़ताल

Advertiesment
हमें फॉलो करें दिल्ली : ईंधन की बढ़ती कीमतों के खिलाफ ऑटो-टैक्सी वालों की हड़ताल
, रविवार, 17 अप्रैल 2022 (21:30 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली में ऑटो, टैक्सी और मिनी बस चालकों के विभिन्न संगठनों ने सोमवार को हड़ताल पर जाने का फैसला किया है। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। कई यूनियनें किराया दरों में बढ़ोतरी और सीएनजी की कीमतों में कमी किए जाने की मांग कर रही हैं।
 
अधिकतर संगठनों ने कहा कि वे एक दिवसीय हड़ताल पर रहेंगे लेकिन सर्वोदय ड्राइवर एसोसिएशन दिल्ली ने कहा कि वे सोमवार से ‘अनिश्चितकालीन’ हड़ताल पर रहेगी।

दिल्ली सरकार द्वारा समयबद्ध तरीके से किराया संशोधन पर विचार करने के लिए एक समिति बनाने की घोषणा किए जाने के बाद भी संगठनों ने हड़ताल पर जाने का फैसला किया है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

हैंग होते Smartphone से मिलेगी निजात, जानिए आसान Tips