Publish Date: Mon, 24 Jul 2017 (10:12 IST)
Updated Date: Mon, 24 Jul 2017 (10:15 IST)
जम्मू। दक्षिण कश्मीर में पवित्र गुफा के दर्शन के लिए सोमवार को यहां यात्री निवास आधार शिविर से 673 श्रद्धालुओं का नया जत्था बारिश के बीच रवाना हुआ।
यह जत्था तड़के 11 हल्के वाहनों और 13 बसों समेत 34 वाहनों से पहलगाम और बालटाल के लिए रवाना हुआ। इस जत्थे में 467 पुरुष, 146 महिलाएं और 50 साधु शामिल हैं।
पुलिस के एक अधिकारी ने यहां बताया कि राजमार्ग पर यात्रा सुचारू ढंग से चल रही है। गत 29 जून से शुरू हुई यह यात्रा 40 दिनों तक चलेगी। (वार्ता)