Dharma Sangrah

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

दिल्ली में बाबा हरदेव को अंतिम विदाई

Advertiesment
हमें फॉलो करें Baba hardevsingh
नई दिल्ली , बुधवार, 18 मई 2016 (09:43 IST)
नई दिल्ली। निरंकारी बाबा हरदेव सिंह को अंतिम विदाई देने जनसैलाब उमड़ पड़ा। उनका अंतिम संस्कार बुधवार को निगमबोध घाट पर होगा।
 
उनकी अंतिम यात्रा ग्राउंड नंबर 8, बुराड़ी रोड से शुरू हुई। निगमबोध घाट पर सीएनजी शवदाह गृह में उनका अंतिम संस्कार दोपहर 12 बजे किया जाएगा।
 
उनकी अंतिम यात्रा के लिए तैयारी चल रही है। सरोवर ग्राउंड पर लगभग एक लाख लोग मौजूद हैं। अंतिम संस्कार के बाद आज शाम को निरंकारी सरोवर के सामने ग्राउंड नंबर 2 में 3 से 7 बजे तक श्रद्धांजलि समारोह होगा।

आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने संयुक्त शोक संदेश में कहा कि उनकी मौत आध्यात्मिक जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। विश्व हिन्दू परिषद ने भी उन्हें श्रद्धांजलि दी।
 
गौरतलब है कि शुक्रवार को कनाडा में एक सड़क दुर्घटना में उनका निधन हो गया था। बाबा के साथ उनके दामाद भी इस हादसे में चल बसे। दुनिया भर में बाबा के करोड़ों अनुयायी हैं, जो इस हादसे से दुखी हैं।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

वैष्णोदेवी मंदिर के पास पहुंची त्रिकुटा के जंगलों में लगी आग