Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

अय्याश बाबा! 100 से ज्यादा बलात्कार...

हमें फॉलो करें अय्याश बाबा! 100 से ज्यादा बलात्कार...
बाराबंकी , मंगलवार, 24 मई 2016 (12:35 IST)
उत्तरप्रदेश पुलिस ने एक सनसनीखेज मामले में परमानंद नामक एक ढोंगी बाबा को चित्रकूट से गिरफ्तार किया गया है। इस बाबा पर 100 से ज्यादा महिलाओं के साथ बलात्कार एवं ब्लैकमेल करने का आरोप है। 
बाराबंकी के एसपी अब्दुल हमीद ने बताया कि बाबा अपने प्रभाव का इस्तेमाल करना था और भोलीभाली नि:संतान महिलाओं को अपने जाल में फंसाता था। उन्होंने बताया कि 12 दिन से फरार चल रहे बाबा परमानंद के खिलाफ 12 केस चल रहे हैं। इनमें 9 केस पहले से दर्ज हैं, जबकि 3 मामले अभी दर्ज किए गए हैं। पुलिस ने 8 अश्लील वीडियो भी जब्त किए हैं, जिन्हें फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा जा रहा है। 
 
उन्होंने बताया कि बाबा सीसीटीवी में देखकर महिलाओं का चयन करता था और उन्हें अपने कमरे में बुलाता था। फिर उन्हें सिद्धि और संतान का प्रलोभन देकर उनके साथ दुष्कर्म करता था। इतना ही नहीं बाबा महिलाओं को ब्लैकमेल करने के लिए वीडियो भी बना लेता था। बाबा की गिरफ्तारी वीडियो के आधार पर की गई है। पुलिस ने बाबा के सहयोग अरविन्द को भी गिरफ्तार किया गया है। बाबा के खिलाफ धोखाधड़ी, लूटपाट और हत्या के मामले भी चल रहे हैं। 

पुलिस अधीक्षक अब्दुल हमीद ने बताया कि देवा कोतवाली क्षेत्र के हर्रई गांव में आश्रम बनाकर महिलाओं को गोद भरने के नाम पर उनका यौन शोषण करने और उनका अश्लील वीडियो बनाने के आरोपी रामशंकर तिवारी उर्फ परमानन्द बाबा को सोमवार रात करीब 11 बजे देवा कस्बे में नहर के पास से गिरफ्तार कर लिया गया।
 
उन्होंने बताया कि परमानन्द द्वारा एक महिला के यौन शोषण वाला एक वीडियो गत 11 मई को सोशल मीडिया पर आने के बाद गत 12 मई को दारोगा श्याम सुंदर बिंद ने बलात्कार और अश्लीलता फैलाने का मुकदमा दर्ज कराया था। उसके बाद से ही परमानन्द और उसके सभी कार्यकर्ता लापता थे। हफ्ते भर से ज्यादा मशक्कत के बाद इस ढोंगी बाबा को गिरफ्तार किया गया है। हमीद ने बताया कि आरोप है बाबा बेटा पैदा होने के लिए आशीर्वाद देने के बहाने महिलाओं को फंसाता था और उनका अश्लील वीडियो बनाकर उन्हें अपने जाल में उलझा लेता था, जिससे बाहर निकलना उनके लिये बेहद मुश्किल हो जाता था।
 
बहरहाल, गिरफ्तार किए जाने के बाद परमानन्द का कहना है कि उसे दुश्मनी की वजह से फंसाया गया है। उसे आज अदालत में पेश किया जाएगा।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

इराक ने विभिन्न अपराधों में दोषी 22 लोगों को फांसी