Publish Date: Tue, 05 Aug 2025 (09:48 IST)
Updated Date: Tue, 05 Aug 2025 (10:01 IST)
Baba Ram Rahim news in hindi : अपनी 2 शिष्याओं से बलात्कार के मामले में 20 साल कारावास की सजा काट रहे डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह को 40 दिन की पैरोल दी गई है। वह 14वीं बार जेल से बाहर आया।
राम रहीत (57) मंगलवार से 40 दिन की अवधि के दौरान सिरसा स्थित अपने डेरा मे रहेगा। वह 15 अगस्त को अपना जन्मदिन जेल के बाहर ही मनाएगा। सिंह को 2017 में अपनी दो शिष्याओं से बलात्कार करने के मामले में दोषी ठहराया गया था।
इससे पहले वह अप्रैल में 21 दिन की फरलो मिलने के बाद हरियाणा के रोहतक स्थित सुनारिया जेल से बाहर आया था। इस दौरान उसने 29 अप्रैल को डेरे का स्थापना दिवस भी मनाया था।
राम रहीम को दिल्ली विधानसभा चुनावों से पहले जनवरी में, 30 दिन की पैरोल दी गई थी। उसे 5 अक्टूबर 20024 को हरियाणा विधानसभा चुनावों से पहले एक अक्टूबर को भी 20 दिन की पैरोल दी गई थी।
हरियाणा, पंजाब, राजस्थान और अन्य राज्यों में डेरा सच्चा सौदा के अनुयायियों की अच्छी खासी तादाद है। हरियाणा में सिरसा, फतेहाबाद, कुरुक्षेत्र, कैथल और हिसार समेत कई जिलों में डेरा के बड़ी संख्या में अनुयायी हैं। इसका मुख्यालय भी सिरसा में है।
edited by : Nrapendra Gupta