Dharma Sangrah

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

बजरबट्टू कवि सम्मेलन में हास्य की बौछारें

Advertiesment
हमें फॉलो करें bajarbattu hasya kavi sammelan
इंदौर। अखिल भारतीय हिन्द मालवा बजरबट्टू हास्य कवि सम्मेलन एवं शोभायात्रा इस वर्ष भी 27 मार्च, रविवार को रात 8 बजे निकलेगी। 

हिन्द मालवा के संयोजक अशोक चौहान (चांदू), अध्यक्ष भूपेन्द्रसिंह केसरी ने बताया कि छोटा गणपति मंदिर मल्हारगंज पर उक्त आयोजन में सुप्रसिद्ध शायर राहत इंदौरी, कवि जॉनी बैरागी (धार), शांति तूफान (मुंबई), मंजर भोपाली, डॉ. सुमन दुबे (लखनऊ), रामबाबू सिकरवार (धौलपुर), दीपक पारिख (भीलवाड़ा) अपनी रचनाएं प्रस्तुत करेंगे। सम्मेलन के सूत्रधार होंगे देवास के शशिकांत यादव और संस्था उपाध्यक्ष राजेश बिंजवे।
 
महामंत्री नितिन शर्मा ने बताया कि हास्य कवि सम्मेलन के पूर्व शोभायात्रा सेठ चुन्नीलाल धर्मशाला खजूरी बाजार से निकाली जाएगी। इसमें मुख्य आकर्षण का केंद्र होंगे भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय। शोभायात्रा में महाराष्ट्र के लावणी नृत्य कलाकारों की टोली, आदिवासी लोक संस्कृति पर्व भगोरिया के नर्तक, राजस्थानी कालबेलिया नर्तक इंदौरवासियों का मनोरंजन करेगी। शोभायात्रा मार्ग पर आतिशबाजी से दीपावली जैसा माहौल बनेगा। मलखंभ के हैरतअंगेज कारनामे में दिखेंगे।
 
राधाकृष्ण की सुंदर झांकी के साथ प्रसिद्ध भजन गायक फिल्मी कलाकार बाबू राजोरिया सुमधुर प्रस्तुति देंगे। कवि सम्मेलन से पहले शहर की विभूतियों का सम्मान किया जाएगा तथा बजरबट्‍टुओं में से एक व्यक्ति को महाबजरबट्टू की उपाधि से भी अलंकृत किया जाएगा। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi